गंजापन के सामान्य उपचार
बालों के लिए दही कंडीशनर का काम करता है। यह बालों के गंजेपन को दूर करने में काफी काम करता है।
प्याज में मौजूद सल्फर सिर में रक्त के प्रवाह को तेज करता है। जिससे गंजपन की बीमारी ठीक हो सकती है।
चुकंदर के पत्तों को मेंहदी के पत्तों के साथ ग्राइंडर में पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर पर लगा गुनगुने पानी से धोने से काफी असर दिखेगा।
गंजेपन से लड़ने के लिए नींबू के रस को कई तरह के तेलों में मिला कर लगाएं और सिर की मालिश करें।
मेंथी के बीज को कूट कर पेस्ट बना लें और सिर में जहां बाल नहीं है वहां लगा लें। एक घंटा तक पेस्ट लगा हुआ छोड़ दें। बाद में सिर को पानी से धो लें। काफी असर होगा।
रात में सोते समय बालों की मालिश नारियल तेल से दस मिनट तक करें।
गंजापन के इलाज के लिए ऐलोवेरा जेल को सिर में लगाएं और अच्छी तरह से सिर की मसाज करें।
अरहर की दाल को पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर के प्रभावित क्षेत्र में लगाएं , जल्द ही असर दिखने लगेगा।
गंजेपन से बचने के लिए अरंडी के तेल को सिर में लगा कर अच्छी तरह से मसाज करें।
No comments:
Post a Comment