30.1.16

शहद और दालचीनी एक साथ लेने के फायदे

जानिये शहद और दालचीनी एक साथ लेने के फायदे

हर दिन दालचीनी और शहद का सिर्फ एक चम्मच लेने से आपके शरीर को वह लाभ होगा जिसके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
यह मिश्रण सरल और बहुत ही प्रभावी है, जिसको लेने से कई कई बीमारियों को रोकने तथा शारीरिक रोगों से छुटकारा मिल सकता है। आपको यह जानकार आश्चर्य नहीं होना चाहिये कि इसे चीनी दवा और आयुर्वेदिक चिकित्सा दृारा लंबे समय से प्रयोग किया आता जा रहा है।
दालचीनी एक गुणकारी मसाला माना जाता है जो काफी पुराने जमाने से ही ज्ञात है। अगर दालचीनी में शहद भी मिला दिया जाए तो उसका असर दोगुना बढ़ जाता है। मिस्र में यह मिश्रण प्राचीन समय से ही दवार्इ के रूप में इस्तमाल किया जाता था।
दालचीनी के 8 घरेलू उपयोग
मिस्र में प्राचीन समय से यह मिश्रण दवाई के रूप में प्रयोग किया आता जा रहा है। दालचीनी और शहद का यह अनोखा मिश्रण हार्ट अटैक के जोखिम से भी बचाता है।
यदि आप रोज़ दालचीनी पावडर और शहद का पेस्ट टोस्ट या वीट ब्रेड पर लगा कर ब्रेकफास्ट में खाएं तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल नीचे आएगा और स्ट्रोक के चांस कम होंगे।
इसके अलावा इस मिश्रझा को नियमित रूप से खाने पर गठिया रोग में भी बड़ा फायदा मिलता है। रोज सुबह एक कप गरम पानी, दालचीनी और शहद मिला कर पीने से जोड़ों के पुराने दर्द से राहत मिलती है।
गरम पानी में शहद और दालचीनी मिला कर पीने से पेट की एसिडिटी चली जाती है और पाचन क्रिया दुरुस्त बनती है। खासतौर पर जब इस मिश्रण को लंच या डिनर के 20 मिनट पहले लिया जाए तो। यहां तक कि भारी खाना खाने के बाद भी वह आसानी से पच जाता है।
मोटापा रोकने के लिये भी दालचीनी और शहद का घोल
लिया जा सकता है। आप चाहें तो दालचीनी की चाय पी सकते हैं।

No comments:

Post a Comment